जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैदजिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थ से अर्जित 37.68 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

मादक पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 2, 2026

Under the leadership of Superintendent of Police, Sonbhadra, illegal property worth Rs 37.68 lakh earned from drugs was seized under the Gangster Act.

सोनभद्र/अमान खान:– शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

उक्त क्रम में जिला मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र द्वारा वाद संख्या D202516660002283/2025 के माध्यम से अभियुक्ता माया उर्फ सुनीता पत्नी स्व0 शिव प्रसाद, निवासी कस्बा शाहगंज, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, तथा वाद संख्या D 202516660002284/2025 के माध्यम से अभियुक्ता आशा देवी पत्नी शियाशंकर, निवासी राजपुर रोड, कस्बा शाहगंज, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित दोनों अभियुक्ताओं की मकान रूपी अचल संपत्तियों को संबंधित मु0अ0सं0 57/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट में जब्त किया गया।

जब्त की गई संपत्तियों का विवरण निम्नवत है—

अभियुक्ता माया उर्फ सुनीता की संपत्ति — अनुमानित मूल्य 21.18 लाख

अभियुक्ता आशा देवी की संपत्ति — अनुमानित मूल्य 16.50 लाख

इस प्रकार कुल 37.68 लाख की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की गई।

धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्तीकरण करने वाली टीम-

विदित तिवारी — नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट, तहसील घोरावल, सोनभद्र

निरीक्षक राजेश सरोज — प्रभारी निरीक्षक, थाना शाहगंज, सोनभद्र

निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह — अपराध शाखा, सोनभद्र

उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव — चौकी प्रभारी, कस्बा शाहगंज, थाना शाहगंज

उ0नि0 शकील अहमद — थाना शाहगंज, सोनभद्र

उ0नि0 काशीनाथ यादव — थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

उ0नि0 बलिराम प्रसाद — थाना घोरावल, सोनभद्र

उ0नि0 सन्तकुमार मिश्रा — थाना करमा, सोनभद्र

उ0नि0 परवेज खाँ — थाना पन्नूगंज, सोनभद्र

थाना शाहगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, पन्नूगंज व रायपुर के महिला पुलिसकर्मी/मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण

उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा तथा जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले