जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चाचा गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी चाचा को दबोचा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 23, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसके ही चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण

बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी तीन वर्षीय बालिका अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसे अकेला पाकर उसके चाचा प्रशांत उर्फ पंतू ने इंसानियत व रिश्तों तार तार कर दिया और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मासूम रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। बेटी की बात सुनकर सदमे में आए परिजन तत्काल उसे लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई*

सूचना मिलते ही रात में ही क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

त्वरित मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारी

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी प्रशांत उर्फ पंतू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस दो अन्य किशोरों को भी पूछताछ के लिए थाने लाई है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी तथा किशोरों के आवश्यक नमूने एकत्र किए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मेडिकल परीक्षण:

आरोपी प्रशांत को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया, जहां डॉक्टर गौरव राजपूत ने उसका मेडिकल परीक्षण कर डीएनए सैंपल भी लिया। पुलिस ने पीड़ित बालिका को भी चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।

आरोपी का कथन

वहीं इस संबंध में आरोपी प्रशांत उर्फ पंतू ने इस घटना को निराधार बताते हुए कहा कि उसने बलात्कार जैसी घटना या किसी अन्य घटना को अंजाम नहीं दिया है, उसकी भाभी ने पर झूठा आरोप लगाया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले