निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्चीनिजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

​पिपरडीह में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

​ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, पैर और सिर में आई गंभीर चोटें; मौके से ट्रैक्टर चालक फरार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 8, 2026

Two cousins ​​crushed by a speeding tractor in Pipardih, one in critical condition

​दुद्धी, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​ घर लौटते समय हुआ हादसा
​जानकारी के अनुसार, पिपरडीह निवासी रामराज (25) पुत्र रविंद्र और उसका चचेरा भाई शिवा (24) पुत्र गोविंद अपने एक मित्र को शाहपुर गांव छोड़कर पैदल वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पिपरडीह प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामराज सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर और दाएं पैर में काफी गंभीर चोटें आईं। वहीं, शिवा को मामूली चोटें आई हैं।

​ प्रधान प्रतिनिधि की मदद से पहुंचे अस्पताल
​हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही सुरेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दुद्धी पहुंचाया।

​ हालत चिंताजनक, जिला अस्पताल रेफर
​CHC दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि रामराज के सिर और पैर में गंभीर चोटें हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

​ पुलिस जांच में जुटी
​मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी हरिकेश राम सीएचसी दुद्धी पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। घायल शिवा के अनुसार, ट्रैक्टर गांव का ही प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले