मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तारमुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ - हिंदू महिला का जबरन मतांतरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना - Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरगंज में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन

"एक पेड़-माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, अधिकारियों-कर्मियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 7, 2026

संवाददाता: फरीद अहमद

किशनगंज, ठाकुरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला विकास निगम, किशनगंज एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, ठाकुरगंज के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला विकास निगम, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वृक्षारोपण के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षकों तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय से शुरू होकर हाई स्कूल ठाकुरगंज तक गई और पुनः कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वच्छ गाँव, स्वच्छ जलवायु”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जलवायु बचाओ” तथा “एक पेड़-माँ के नाम” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार, कनीय अभियंता (मनरेगा) रंजीत कुमार सिंह, आवास पर्यवेक्षक-सह-प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता) रविकांत सहित विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना था।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले