जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: थार पलटने से चार युवकों की मौत, एक घायल

बदायूं से दिल्ली जाते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, चार की मौत से मचा कोहराम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 31, 2026

दयानन्द कुमार हापुड़

गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में थार वाहन के पलट जाने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 11:56 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बदायूं से दिल्ली जा रही थार गाड़ी संख्या DL-8CBL-9822 गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में सवार घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया।हादसे में जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी, सुखबीर (25) पुत्र होतीलाल, जसवंत (20) पुत्र होतीलाल निवासी ग्राम मेवली थाना उघैती तथा रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं की मृत्यु हो गई। वहीं विष्णु (17) पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी को मामूली चोटें आई हैं और उसका उपचार कराया गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात सामान्य कर दिया गया।पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले