नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमननाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प - आरेडिका में ‘‘वंदे मातरम्‘‘ राष्ट्रीय गीत के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस - शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को स्वतंत्रता दिवस पर नमन

तिगरी निवासी पर वीडियो वायरल कर SC समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

जाटव समाज के लोगों ने सिम्भावली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 14, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स

दयानन्द कुमार हापुड़

हापुड़/सिम्भावली क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर समाज विशेष की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को सिम्भावली थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता बृजपाल सिंह का आरोप है कि तिगरी निवासी इंद्रपाल नागर ने सोशल मीडिया पर जाटव समाज को लेकर एक वीडियो बनाया और उसमें SC समाज के लोगों के लिए आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में जाटव समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त वीडियो से उनकी सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे क्षेत्र में वैमनस्य फैलने की आशंका है। शिकायत में जातिसूचक अपमान और भेदभाव से जुड़े मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

तहरीर देने के दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें भीम आर्मी जिला संगठन मंत्री शिवम अंबेडकर, जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र गौतम, विधानसभा अध्यक्ष धीरज कुमार विधानसभा अध्यक्ष भीम आर्मी विद्या सागर निमेश पूर्व मंडल महासचिव भीम आर्मी सोनू, सुमित,मोहित कुमार, लोकेश,कालीचरण, सीताराम, सुरेश पाल, प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

वहीं थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले