मुरादाबाद। राष्ट्रीय प्रेस क्लब के संगठन विस्तार अभियान के तहत जनपद मुरादाबाद में 3 नए सक्रिय पत्रकार सदस्य जोड़े गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. एच. चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष आर. के. राणा की संस्तुति पर मौ. अय्यूब, गुलज़ार और बिलाल पाशा को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई गई।
समारोह में डॉ. चौधरी ने कहा – “राष्ट्रीय प्रेस क्लब का मकसद निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करना है। नए सदस्य पत्रकारिता की गरिमा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन करें।
“नवनियुक्त सदस्यों ने पत्रकार हितों की रक्षा और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




