जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण द्वारा कांवड़ियों के लिए किया भंडारा का आयोजन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे गश्त, भीड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 16, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। सावन माह में आयोजित कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुरादाबाद पुलिस प्रशासन निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से थाना गलशहीद क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी रोडवेज तथा थाना मझोला क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर कांवड़ियों को भंडारा वितरित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन हेतु कड़े निर्देश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण ने मौके पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे गश्त सुनिश्चित की जाए
  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए
  • यातायात डायवर्जन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो
  • श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार
    अपनाया जाए

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले