नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के वस्त्र क्षेत्र के विकास पर एक लेख साझा किया - उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफरनरेन्‍द्र मोदी ने भारत के वस्त्र क्षेत्र के विकास पर एक लेख साझा किया - उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया - अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम - सोनभद्र: पत्रकारिता की आड़ में ₹50 लाख की 'वसूली' और मानहानि का आरोप, IGRS पर गंभीर शिकायत दर्ज - मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्करों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

उफ्फ ये सियापा से लॉन्च हुआ ए.आर. रहमान का पैपी सॉन्ग दिल परिंदा

सियापा फिल्म की कहानी इसके टाइटल की तरह ही बिल्कुल अनोखी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

The story of the movie Siyapaa is as unique as its title

उफ्फ ये सियापा फिल्म की कहानी इसके टाइटल की तरह ही बिल्कुल अनोखी है। बिना किसी डायलॉग की इस फिल्म में ए.आर. रहमान की मीठी धुनें कहानी में इमोशंस और प्यार भर देती हैं। ऐसे में यह साफ है कि म्यूजिक ही इस फिल्म की जान है।

जी. अशोक द्वारा डायरेक्टेड उफ्फ ये सियापा एक साइलेंट कॉमेडी है, जिसके मजेदार ट्रेलर के रिलीज के बाद अब मेकर्स इसका फर्स्ट सॉन्ग दिल परिंदा लेकर आएं हैं। इस खुशियों से भरे अपबीट ट्रैक को खुद ए.आर. रहमान ने गाया और कंपोज भी किया है, साथ ही इसके बोल कुमार ने लिखें हैं।

फिल्म के पहले गाने दिल परिंदा में सोहम शाह, नुशरत भरूचा और नोरा फतेही साथ नजर आ रहे हैं। गाना केसरिलाल सिंह (शाह) की पत्नी यानी पुष्पा (भरूचा) के गुस्से में घर छोड़ने के बाद सपने में बुनी गई मस्ती का एहसास है। केसरिलाल जो बीवी के जाने के बाद आजादी महसूस करता है वह सपने में अपनी पड़ोसन कामिनी (फतेही) की खूबसूरती की तरफ खींचा चला जाता है।

गाने के मेकिंग के बारे में बात करते हुए ए.आर. रहमान कहते हैं, “मैं चाहता था कि दिल परिंदा का कंपोजिशन सरल, उत्साह और खुशियों से भरा लगे। क्योंकि फिल्म खामोशी के जरिए अपनी कहानी कहती है। तो, इस तरह से यह गाना अपने सुर से भावनाएं जाहिर करता है।”

‘उफ्फ ये सियापा’ लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले