सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तारसम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण - जिलाधिकारी, विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यो/अध्यापकों को शाल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ग्राम प्रधान के प्रयासों से नगरिया खुर्द कलां में विकास कार्यों को मिली तेज गति। - साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक - नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यालय का किया जागरूक

एएसपी पंकज पटेल ने ऑनलाइन फ्राड डिजिटल अरेस्ट, ओ टी पी शेयरिंग, व्हाट्सएप काॅल को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 5, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा / कोटमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहें साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उसने बचाव के आवश्यक उपाय बताए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्राड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी शेयर करने, व्हाट्सएप काॅल, फर्जी लिंक, साइबर ठगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि अनजान व्यक्ति द्वारा भेजें गए लिंक पर क्लिक करने, किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सतर्कता बरतने तथा संबंधित पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की बात कही कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सवाल भी किए जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल भाषा में समाधान बताया गया पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वें स्वयं जागरूक रहे और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करें


कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) श्री सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी डभरा श्री राजेश पटेल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री डी, पी, चौधरी, श्री एम, आर, यादव, श्री मनीष चौधरी सहित विद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले