एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

अश्वत्थामा के प्रायश्चित और कल्कि अवतार के उदय की गाथा, ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार

तैयार हो जाइए एक ब्लॉकबस्टर अनुभव के लिए, देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार 'कल्कि 2898 ए.डी.', रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 26, 2025

The saga of Ashwatthama's atonement and the rise of Kalki Avatar, 'Kalki 2898 A.D.', first time on Anmol Cinema

आयुष गुप्ता संवाददाता मुंबई : जब अधर्म की काली छाया दुनिया पर हावी होने लगेगी, तब पृथ्वी पर जन्म लेगा एक दिव्य अवतार- कल्कि, जो अधर्म का विनाश करके धर्म की पुनर्स्थापना करेगा। फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ इसी भविष्यवाणी को साकार करती है, और इसे अश्वत्थामा की अमर गाथा से जोड़ती है, वह योद्धा, जो शापित होकर अनंत काल तक पृथ्वी पर भटकने को मजबूर है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जबर्दस्त विजुअल्स के साथ एक अद्भुत संसार नजर आएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन इस शापित महायोद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। तैयार हो जाइए एक अद्भुत अनुभव के लिए, देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, रविवार 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।

अपनी कला के माहिर निर्देशक नाग अश्विन की कल्पना से जन्मी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय साबित हुई है। अपने शानदार वीएफएक्स, बेमिसाल दृश्यों के अलावा पुराणों एवं भविष्य की दुनिया के अनोखे संगम के साथ, यह फिल्म एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आई है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। चाहे भव्य युद्ध हों या कल्पनाओं के शहर, हर सीन इतनी बारीकी से गढ़ा गया है कि लगेगा, जैसे आप उसी दुनिया का हिस्सा हैं।

इस महागाथा में दीपिका पादुकोण कल्कि की जननी के रूप में, तो प्रभास अजेय योद्धा कर्ण के रूप में नजर आएँगे, जो विनाश के कगार पर खड़ी दुनिया में धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा।

इस एपिक ब्लॉकबस्टर का अनुभव करना न भूलें। देखिए अनमोल सिनेमा पर पहली बार ‘कल्कि 2898 ए.डी.’, इस रविवार, 28 दिसंबर को शाम 7 बजे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले