जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

दायरा के नए पोस्टर्स में दिखा करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज

डीसीपी अजोनी और डीसीपी रमन के किरदारों की भी पहली झलक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 2, 2026

मुंबई, अगस्त 2026 : ‘दायरा’ के मेकर्स ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी किए हैं। इनमें दोनों कलाकार अपने किरदारों डीसीपी अजोनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में पहली झलक पेश रहे हैं।

करीना कपूर खान डीसीपी अजोनी कोहली के किरदार में काफी दमदार नजर आ रही हैं। उनकी आँखों में गुस्सा और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। चलते हुए ट्रक्स के बीच दिखाए गए इस पोस्टर में जल्दबाजी, हलचल और रहस्य का माहौल नजर आता है। वहीं, ‘दायरा’ के लोगो के बीच से गुजरती पुलिस टेप कहानी में एक अलग तरह की सीमा का इशारा करती है।

पृथ्वीराज सुकुमारन, डीसीपी रमन कुमार के किरदार में शांत, लेकिन दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बड़े से घास के मैदान में दिखाया गया उनका पोस्टर एक तनाव भरे पल को सामने लाता है। उनका सख्त अंदाज और चेहरे पर दिखता गुस्सा इस बात की ओर इशारा करता है कि उनके किरदार के अंदर काफी कुछ चल रहा है। अब दर्शकों की दिलचस्पी इस बात में है कि आगे उनके किरदार की कहानी किस मोड़ पर जाती है।

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की पहली साथ में की गई फिल्म है। साथ ही, यह मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की ‘तलवार’ और ‘राजी’ के बाद तीसरी साझेदारी है।

फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतिलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने निर्मित किया है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर कर रहा है।

‘दायरा’ की कहानी की अगली झलक 31 अगस्त, 2026 को ट्रेलर के साथ सामने आएगी।

‘दायरा’ 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले