सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

सोमवार की रात 8 बजे की घटना थाना लालापुर अंतर्गत

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 3 घायल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, May 26, 2026

आलोक शुक्ला प्रयागराज संवाददाता प्रयागराज/लालापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मसूरियन माई धाम, अमिलिया तरहार से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं।राधा 26 वर्ष,छेदीलाल 50 वर्ष,मानमती 60 वर्ष की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे। अमिलिया तरहार नहर पुल के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपी-112 और थाना लालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नहर से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत सीएचसी शंकरगढ़ भेजा गया,थाना प्रभारी लालापुर ने बताया कि सभी श्रद्धालु थाना अत्रैला क्षेत्र के बसरेही गांव के रहने वाले हैं। ट्रैक्टर को नहर से निकालने का काम जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।और मौके पर मौजूद थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह, सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र, सब इंस्पेक्टर अमित यादव,हेड कांस्टेबल राधा मोहन, साथ में पीएसी से प्लाटून कमांडर लकी सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश प्रताप सिंह,कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रशांत यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले