जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

बड़े पर्दे पर फिर गूंजा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर में दिखा एक्शन और सस्पेंस का तूफान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 12, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर ने बढ़ाई धड़कनें

मुंबई (अनिल बेदाग): लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज की इस फिल्म ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ट्रेलर में एक बार फिर कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की दमदार वापसी दिखाई गई है, लेकिन इस बार कहानी का दायरा पहले से कहीं बड़ा और ज्यादा भव्य नजर आता है।

सीरीज के पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाती यह फिल्म गद्दी की जंग को नए स्तर पर ले जाती है। पुराने दुश्मनों के साथ नए दावेदारों की एंट्री कहानी में रोमांच बढ़ाती है, जबकि पूर्वांचल से निकलकर रेगिस्तान तक फैला सिनेमाई कैनवास इसकी भव्यता को और मजबूत बनाता है। ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और दमदार संवादों का वही अंदाज बरकरार है, जिसने ‘मिर्जापुर’ को देश की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शामिल किया।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी समेत कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी और पुनीत कृष्णा द्वारा लिखी गई यह फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले