रायबरेली ब्यूरो।। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज आयोजित की जा रही उ०प्र० शिक्षक पात्रता की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर एवं रेयान इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, यातायात व्यवस्था की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर 02 व 03 जुलाई को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाली में सम्पन्न होगी। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज की आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 8544 अभ्यर्थियों में से 7166 अभ्यर्थी उपस्थित व 1378 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 8544 अभ्यर्थियों में से 7226 अभ्यर्थी उपस्थित व 1318 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 17088 अभ्यर्थियों में से 14392 अभ्यर्थी उपस्थित व 2696 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।






