धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत खोरीबारी में आयोजित हुई चौपाल

जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को प्रमाणपत्र व योजनाओं का लाभ वितरित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 7, 2025

The District Magistrate listened to the problems of the villagers and distributed certificates and benefits of schemes to the eligible people.

मनोज कुमार यादव ब्यूरो चीफ

देवरिया,भटनी। विकास खंड क्षेत्र के खोरीबारी स्थित शहीद मधुबन करामद इंटर कॉलेज में गांव की समस्या, गांव में समाधान। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान राजस्व, आवास, पेंशन, राशन, सड़क, विद्युत, शिक्षा एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित कई प्रार्थनापत्र ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर ही प्राथमिकता से किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल लगाए गए थे, जिनका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

इस दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, श्रम विभाग योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। चौपाल में अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। चौपाल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। जिलाधिकारी ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि गांव की समस्या का समाधान अब गांव में ही किया जा रहा है।

चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का यह प्रभावी माध्यम बन गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी को भी चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले