जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटन

राणा बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार में 22 से 24 अगस्त तक सूचना एंव जनसंपर्क विभाग द्वारा हो रहा आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 22 से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से राना बेनी माधव बख्श सिंह के जीवन, वीरता एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ-साथ जनपद के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम हैं। इनके माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि शासन की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, हरिहर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ अविनाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले