सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खान - समानता की बात करने वाली भाजपा ने किया दलित समाज का अपमान- पंकज तिवारीसभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी - बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी - गांव में बारिश के बाद जलभराव से बढ़ी मुश्किलें,घरों में घुसा पानी - यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद - रज्जू खान - समानता की बात करने वाली भाजपा ने किया दलित समाज का अपमान- पंकज तिवारी

समानता की बात करने वाली भाजपा ने किया दलित समाज का अपमान- पंकज तिवारी

हल्द्वानी में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने की घटना को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, निकाला मार्च

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 14, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलित समाज के गौरव व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे जी का कायर्क्रम हल्द्वानी उत्तराखण्ड के राम लीला ग्राउन्ड में आयोजित किया गया था, कायर्क्रम के बाद हिन्दू राइट विंग द्वारा जनसभा स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण का अनुष्ठान किये जाने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक भवन से डा.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक शान्तिपूर्ण व लोकत्रांत्रिक तरीके से पैदल मार्च निकाला गया, मार्च का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह भाजपा सरकार और आर.एस.एस. के लिए शर्म की बात है कि एक ओर यह लोग समानता की बात करते है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रमुख दलित नेता के कायर्क्रम के बाद स्थान का शुद्धीकरण करते है, असल में शुद्धीकरण की आवश्यकता भाजपा के नेताओं को है,

इनके मन में दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रति इतनी घृणा और नफरत भरी है कि यह लोग किसी भी हद तक जा सकते है, यह सिर्फ कांग्रेस नेता का अपमान नहीं पूरे दलित समाज का अपमान है ऐसी घटनाओं को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता महताब आलम ने इस पूरी घटना को बेहद शमर्नाक बताया उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विज्ञान के इस युग में ऐसी घटना भाजपा के मानसिक दिवालियापन का परिणाम है भाजपा और आर.एस.एस. के लोगों के मन मे इतनी नफरत है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और विपक्ष के सम्मानित बुजुर्ग दलित नेता का अपमान करने के लिए इतनी ओछी हरकत पर उतर आये, जिसे कतई माफ नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी.सचिव सुशील पासी, सरिता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत लालगंज, साहबशरण पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार शुक्ला व वी.के.शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, सईदुल हसन, संजीव पाण्डेय, अंजली पासी, सुन्दर लाल निमर्ल, सुनील कुमार, सूयर्कुमार बाजपेई, सवोर्त्तम मिश्रा, छोटेलाल पासी, ज्योति प्रसाद पासी, केतार पासी, लक्ष्मी सिन्हा, आमीन पठान, अरशद अली, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण जिनमें उपाध्यक्ष, महासचिव, प्रभारी सचिव, ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।वही कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक सरेनी, लालगंज और डलमऊ में ए.आई.सी.सी. आब्जवर्र कुलजीत नागर जी ने बैठक कर लोगों से संवाद किया और संगठन सृजन के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया, मुख्य आब्जवर्र के साथ पी.सी.सी. आब्जवर्र बृजेन्द्र मिश्रा, इन्दल कुमार रावत और संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के लोगों व वरिष्ठ जनों से मिलकर उनकी महत्वपूर्ण राय ली।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले