पुलकित दास महंत
छत्तीसगढ़ । रात्रि में आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर भगा ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना सारागाव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा श्री यदुमनी सिदार के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव एवं प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक दीपक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।







