शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

थलपति विजय का आखिरी सिनेमाई सलाम, 23 जुलाई 2026 को आएगी ‘जना नायगन’

थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायगन' 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज, शानदार फिल्मी सफर के भावनात्मक समापन को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 16, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार थलपति विजय के प्रशंसकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म सिर्फ एक बड़े बजट की मनोरंजक प्रस्तुति नहीं, बल्कि विजय के शानदार फिल्मी करियर का भावनात्मक समापन भी मानी जा रही है। यही वजह है कि इस घोषणा ने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। निर्देशक एच. विनोथ और केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘जना नायगन’ को भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया गया है। निर्माता वेंकट के. नारायण ने इसे इतिहास रचने वाला पल बताते हुए कहा कि विजय का सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहा है और यह फिल्म उनके असाधारण योगदान को यादगार श्रद्धांजलि देगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है और अब दर्शकों की निगाहें इसके ट्रेलर, संगीत और आगामी प्रमोशनल अभियानों पर टिकी हैं। 23 जुलाई 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर यह फिल्म निश्चित रूप से साल के सबसे बड़े सिनेमाई आयोजनों में से एक साबित हो सकती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले