जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

कम्पिल में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों को बनाया निशानालाखों की नकदी और जेवरात चोरी

भैंस खरीदने के लिए घर में रखे एक लाख रुपये भी ले गए चोर, दूसरे मकान में सेंध लगाने की कोशिश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 19, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रूखाबाद के थाना कम्पिल क्षेत्र के हरकरनपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान की दीवार में नकब लगाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने इसी रात एक अन्य मकान में भी सेंधमारी का प्रयास किया। एक ही गांव में दो घरों को निशाना बनाए जाने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


भैंस खरीदने के लिए निकाले थे रुपये
थाना कम्पिल के गांव हरकरनपुर निवासी नीलेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे, जिन्हें भैंस खरीदने के लिए घर में रखा गया था। मंगलवार की रात नीलेश की पत्नी ममता और बच्चे घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, जबकि चोरों ने पिछले हिस्से की दीवार में दो जगहों पर नकब लगा ली और कमरों के अंदर दाखिल हो गए।
क्या-क्या लगा चोरों के हाथ?
चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से और सूटकेस को खंगाला और उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, सोने के चार कंगन, एक हार, एक जंजीर, एक जोड़ी झुमकी और दो अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी पायल और एक कमरबंद सहित अन्य आभूषण।
सुबह बेटी ने देखा बिखरा सामान
घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ जब नीलेश की बेटी सोनी स्कूल जाने के लिए उठी और अंदर कमरे में गई। कमरे का सारा सामान बिखरा देख वह घबरा गई और उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
दूसरे घर में भी सेंधमारी का प्रयास
वारदात की सूचना मिलते ही कम्पिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि चोरों ने इसी रात गांव के ही रमेश पुत्र रामभजन के मकान में भी दीवार में नकब लगाने की कोशिश की थी, हालांकि वे वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।
क्या बोली पुलिस
कम्पिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चोरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
इस घटना के बाद से ग्रामीण रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि चोरों के हौसलों पर लगाम लगाई जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले