फर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायलफर्रुखाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक व सघन जागरूकता अभियान - नवाबगंज में बेकाबू ट्रक का कहर, फुटपाथ की दुकान में घुसने से युवक गंभीर रूप से घायल - सनातन हिन्दू धर्म में अंतिम यात्रा के महत्व को भूलती आधुनिक पीढ़ी - कप्तान के निर्देशन में एसआई देवेंद्र सिंह का एक्शन, महिलाओं को दिया सुरक्षा संदेश - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला,युवक गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शुभारम्भ मुख्य अतिथि गंगेश्वर प्रसाद (समाज सेवी) द्वारा दीप जलाकर व भगवान विश्वकर्मा जी को माला पहनाकर किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 14, 2025

Talents of Vishwakarma society were honored under the aegis of Shri Vishwakarma Jan Kalyan Samiti

सहारनपुर। श्री विश्वकर्मा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। आई. एम. ए. भवन में समिति की और से आयोजित पत्रिका विमोचन व प्रतिभा अलंकरण समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गंगेश्वर प्रसाद (समाज सेवी) द्वारा दीप जलाकर व भगवान विश्वकर्मा जी को माला पहनाकर किया गया। इसके उपरान्त सरस्वती वन्दना व भगवान विश्वकर्मा जी की आरती उतारी गयी।

कार्यक्रम में सुन्दरलाल धीमान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय धीमान ब्राहमण महासभा) महापौर अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चौधरी पूर्व मंत्री संजय गर्ग, राकेश जैन (निर्वतमान महानगर अध्यक्ष भाजपा), सत्यार्थ प्रकाश (महानगराध्यक्ष भाजयूमो), पार्षद कपिल धीमान, वरूण शर्मा (महानगर अध्यक्ष कांग्रेस) हरीश मलिक (पूर्व चेयरमैन) अनिल कुमार (प्रधानाचार्य महाराज सिंह कालेज), डॉ. विनोद कुमार, मन्जुल धीमान, रविदत्त धीमान (रि. जिला विद्यालय निरीक्षक) अशोक शर्मा (रि. उपखण्ड अधिकारी) डॉ. ज्ञानेन्द्र धीमान, मनोज धीमान मुन्नालाल धीमान, प्रकाशचन्द धीमान, नरेश धीमान (व्यापारी सुरक्षा फोरम), विजेन्द्र धीमान, अरूण शर्मा, श्यामलाल धीमान का स्वागत समिति के सभी पदाधिकारीयों द्वारा प्रतीक चिहन देकर किया उसके उपरान्त कक्षा नर्सरी से डिग्री होल्डर पार्थ शर्मा, रोहन शर्मा, आध्या शर्मा, छायाकन धीमान, प्रियांशु धीमान, गायत्री धीमान, केशव धीमान, प्रियाशी शर्मा, रिधि शर्मा, राघव शर्मा, आदित्य धीमान, अवनी धीमान, शोर्या शर्मा, कबीर, शताक्षी, अर्थव, परमजीत धीमान, तनिष्का धीमान परम धीमान आदि को प्रतीक चिह्न देकर अलंकृत किया तथा समाज की गौरवशाली पत्रिका “शिल्प प्रकाश” का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि गंगेश्वर प्रसाद ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च और आधुनिक शिक्षा दिलाने का काम करें ताकि के बच्चे भविष्य में देश और समाज की सेवा करें। शिक्षा के बिना समाज सफलता हासिल नहीं कर सकता है। सभी को मिलकर देश हित में कार्यकर अपने समाज का नाम रोशन करना चाहिए। समिति के सरक्षक डॉ. एस. सी. धीमान जी ने कहा कि आज समाज के युवाओं को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है तभी विश्वकर्मा समाज तरक्की कर सकता है।

कार्यक्रम संचालन अरूण धीमान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समिति सरक्षक डॉ. एस. सी. धीमान, ब्रहमदत्त शर्मा, ब्रजमोहन धीमान, मुकेश कुमार, ब्रजभुषण धीमान, रमेश सोहल, सुशील धीमान, विनोद शर्मा, अवनीश नाथ धीमान, ललित शर्मा, सन्दीप धीमान, अशोक धीमान राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले