उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

विण्ढमगंज में सन जुबिली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 16 जनवरी से भिड़ेंगी

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, January 5, 2026

Sun Jubilee Cosco Cricket Tournament to be held in Vindhyamganj, matches to begin on January 16

विण्ढमगंज (सोनभद्र)ब्यूरो चीफ। खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। “जय डिहवार बाबा” के आशीर्वाद से सन जुबिली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन आगामी 16 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान, विण्ढमगंज में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह टूर्नामेंट सिक्सिट (Sixit) बॉल से खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट टीमों से समय से मैदान पर पहुंचने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट की एंट्री फीस 2,500 रखी गई है, जिसमें न्यूनतम अग्रिम राशि 1,000 जमा करना अनिवार्य है। एंट्री लेने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह गोंड हैं, जबकि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष मडेशिया (बुच्चू) को सौंपी गई है।

कोषाध्यक्ष के रूप में शिवम कार्यभार संभाल रहे हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए संयोजक मंडल में रवि गुप्ता, डी.सी. मडेशिया, अमन जायसवाल, मोनिष केशरी, डबलू गुप्ता, आदित्य गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजन मडेशिया सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मैचों की लाइव कमेंट्री अश्वनी जायसवाल, अडर और मंगलम तिवारी द्वारा की जाएगी, वहीं ग्राउंड रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी उज्जवल माही और मुकेश पासवान (हिलाची ATM) को दी गई है।
आयोजकों ने बताया कि अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा और अनुशासन का पालन अनिवार्य रहेगा। टूर्नामेंट को लेकर पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल है और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले