एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

यूरिया की किल्लत पर प्रशासन सख्त, छापेमारी की भनक मिलते ही खाद विक्रेताओं ने बंद किए शटर

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव सुलतानपुर | जनपद में यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एडीएम एस. सुधाकरन ने तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र के साथ औचक निरीक्षण कर खाद विक्रेताओं की नब्ज टटोली। अधिकारियों ने कस्बे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

Sultanpur Breaking News

संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव

सुलतानपुर | जनपद में यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एडीएम एस. सुधाकरन ने तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र के साथ औचक निरीक्षण कर खाद विक्रेताओं की नब्ज टटोली। अधिकारियों ने कस्बे के पास इफ्को ई-बाजार और बेलहरी स्थित एक निजी खाद विक्रेता के यहां यूरिया की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली तथा पारदर्शी तरीके से किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इधर, छापेमारी की भनक लगते ही कई खाद विक्रेताओं ने आनन-फानन में शटर गिरा लिए और मौके से रफूचक्कर हो गए। अचानक दुकानों के बंद होने से किसानों में आक्रोश और निराशा देखने को मिली। किसानों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगकर वे यूरिया का इंतजार करते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी ज्यादातर को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में यूरिया की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है।

किसानों को धान की फसल में यूरिया खाद डालने की सख्त जरूरत इस समय है और खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है कि हर हाल में किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए, किसी भी तरह की शिथिलता पर कठोर कार्रवाई होगी सरकार की सख्ती के बाद जिले के अधिकारी भी एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। एडीएम ने साफ कहा कि यदि किसी विक्रेता ने कालाबाजारी या जमाखोरी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले