निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्चीनिजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

एक पेड़ मां के नाम: जयसिंहपुर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी ने पौधारोपण की शुरुआत

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तवसुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) निशा तिवारी ने की। उन्होंने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में एक साथ दर्जनों पौधे रोपेदइस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 9, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर संवाददाता बाबा संदीप श्रीवास्तव
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) निशा तिवारी ने की। उन्होंने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में एक साथ दर्जनों पौधे रोपेदइस अवसर पर एडीओ आईएसबी सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, एपीओ मनरेगा योगेंद्र यादव, प्रधान गोपालपुर बृजेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव दिलीप पाठक, बृजेश वर्मा, आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने कहा किकृ “हर नागरिक को अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जिस तरह हम अपनी मां की सेवा और सुरक्षा करते हैं, उसी प्रकार पेड़ की भी देखभाल करें। वृक्ष हमारी प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं।”उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण का यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। मां के नाम पर लगाया गया पौधा परिवार की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक बनता है कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उसकी देखभाल भी करेंगे ताकि वह वृक्ष बनकर आने वाले समय में समाज और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले