दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर
रिपोर्ट-मनोज कुमार
सुल्तानपुर जनपद के चाँदा किन्दीपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव फुटेला गांव में विद्युत व्यवस्था कई दिनों से चरमराई पड़ी हुई है विदित हो कि उक्त गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला पड़ा हुआ है लेकिन संबंधित विभाग अनजान बन पड़ा हुआ है, बताते चलें संबंधित अधिकारियों से बात करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है विभागीय कर्मचारियों के इस बर्ताव से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं फिलहाल इस बाबत,ए .सी.सुल्तानपुर से दूरभाष पर बात की गई उन्होंने भी जल्द ही इसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।







