बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीतबंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत

दुर्घटना स्थल पर ही पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट अशोक कुमार वर्मा सुल्तानपुर सुल्तानपुर । जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दवा लेकर पिता और मौसा के साथ बाइक से घर जा रहा युवक रास्ते में खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गया। जिसमें दुर्घटना स्थल पर ही उसके पिता की मौत हो गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 13, 2025

रिपोर्ट अशोक कुमार वर्मा सुल्तानपुर

सुल्तानपुर । जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दवा लेकर पिता और मौसा के साथ बाइक से घर जा रहा युवक रास्ते में खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गया। जिसमें दुर्घटना स्थल पर ही उसके पिता की मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बुजुर्ग पिता के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और कार्रवाई शुरू की।लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी मोहम्मद जब्बार उम्र लगभग 60 वर्ष अपने पुत्र मोबीन उम्र लगभग 32 वर्ष व एक रिश्तेदार के साथ सुल्तानपुर दवा के लिए गए थे।

गुरुवार को दिन में लगभग दो बजे बाइक से घर लौटते समय लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के धारपुर गांव के निकट लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ गए। जिसमें पिता जब्बार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पुत्र मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथ में रिश्तेदार नन्हे निवासी दोस्तपुर बाइक पर सबसे पीछे बैठे होने के कारण बाल बाल बच गए। दुर्घटना होते ही आसपास के काफी ग्रामीण एवं आने जाने वाले लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दिए। सूचना के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल मोबीन को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई।

वहां पर प्राथमिक उपचार करके डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक जब्बार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले