स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

खेत की कोठरी तोड़कर समरसेबल स्टार्टर और दवाइयां चोरी, किसानों में दिखा आक्रोश

लगातार बढ़ती चोरियों से किसानों में असुरक्षा और नाराजगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत पर बनी कोठरी को निशाना बनाते हुए समरसेबल का स्टार्टर और कीटनाशक दवाइयां चोरी कर लीं। इस घटना से स्थानीय किसानों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

कैसे दिया घटना को अंजाम

थाना नवाबगंज के गांव अठसेनी पहाड़पुर गांव निवासी राजू का घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में समरसेबल लगा हुआ है। इसकी सुरक्षा के लिए उन्होंने पास ही एक कोठरी का निर्माण कराया था। सोमवार की रात मौका पाकर चोरों ने कोठरी की दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर समरसेबल का स्टार्टर व वहां रखी कीटनाशक दवाइयां चुरा ले गए। चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 9 हजार रुपये आंकी गई है।सुबह हुआ चोरी का खुलासामंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब किसान राजू अपनी धान की फसल देखने खेत पहुंचे, तो कोठरी की टूटी हुई दीवार देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर जांच करने पर स्टार्टर और दवाइयां गायब मिलीं।

पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चोरी के खुलासे की मांग की है। पीड़ित किसान राजू ने थाना नवाबगंज पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही इन वारदातों से किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले