जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

हापुड़ में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेला, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

14 नियोजक देंगे रोजगार के अवसर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र से पेंशन और कृत्रिम अंग तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 19, 2026

संवाददाता,दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

हापुड़ में दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा विशेष दिव्यांगजन रोजगार मेले और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ की इस पहल के तहत दिव्यांगजनों को अलग-अलग विभागों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और सभी आवश्यक

सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य उन्हें सम्मान के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना है।

इस आयोजन के माध्यम से सेवायोजन विभाग द्वारा 14 नियोजकों को एक मंच पर लाया गया है, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को योग्यतानुसार रोजगार दिया जा सके। साथ ही उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और कौशल विकास के तहत मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा शिविर में मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग और ई-ट्राईसाइकिल वितरण के लिए चिन्हांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले