घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार- - जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा… - सोनपुर पंचायत की बदहाल व्यवस्था पर ग्रामीणों का फुटा आक्रोश - नगर के चौराहे पर शराबियों का आतंक, राहगीर और महिलाएं परेशान।घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार- - जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा… - सोनपुर पंचायत की बदहाल व्यवस्था पर ग्रामीणों का फुटा आक्रोश - नगर के चौराहे पर शराबियों का आतंक, राहगीर और महिलाएं परेशान।

समाजसेवी पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

स्व0 विधायक अखिलेश सिंह की बहन व समाजसेवी पूनम सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 29, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा का संकल्प लिया।सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूनम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला संगठन है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन से जुड़कर जनता के बीच काम करने का अवसर मिला है।पूनम सिंह ने कहा कि वह महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।सदस्यता ग्रहण के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूनम सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले