बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,दिए राहत एवं बचाव के कड़े निर्देश - होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ से मचेगी बाजार में हलचल - पांच पीढ़ियां, एक मंच और रिश्तों की अनमोल विरासत - ‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे - गोल्ड, सिल्वर और डायमंड के बाद अब शेयर बाजार में ललिता ज्वेलरी की एंट्रीबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,दिए राहत एवं बचाव के कड़े निर्देश - होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ से मचेगी बाजार में हलचल - पांच पीढ़ियां, एक मंच और रिश्तों की अनमोल विरासत - ‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे - गोल्ड, सिल्वर और डायमंड के बाद अब शेयर बाजार में ललिता ज्वेलरी की एंट्री

ज्वेलरी बाजार में शंकेश ज्वेलर्स की बड़ी दस्तक

शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 12, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग)। मुंबई मुख्यालय वाली बी2बी ज्वेलरी कंपनी शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 18 अगस्त 2026, मंगलवार को खुलेगा और 20 अगस्त 2026, गुरुवार को बंद होगा। इससे पहले 17 अगस्त 2026 को एंकर निवेशकों के लिए बोली की प्रक्रिया होगी।
कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹88 से ₹93 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹5 है। निवेशक न्यूनतम 160 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 160 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट की कीमत ₹14,880 होगी।
आईपीओ में 29,482,000 तक नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसकी कुल राशि ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब ₹259.4 करोड़ तक है। इसके अलावा 10,000,000 तक इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी शामिल है, जिसकी राशि करीब ₹88 करोड़ तक है। ओएफएस में प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स कांतिलाल खीमरज जैन और मनोज कांतिलाल जैन शामिल हैं। तीन दशक की कारीगरी, बी2बी मॉडल पर मजबूत पकड़ शंकेश ज्वेलर्स का कारोबार हस्तनिर्मित सोने के आभूषणों और कस्टमाइजेशन सेवाओं पर केंद्रित है। कंपनी डिजाइन, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और तैयार आभूषणों की आपूर्ति से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी की प्रक्रिया में प्रमुख ठेकेदार के रूप में काम करती है। कंपनी के मुताबिक, उसे हस्तनिर्मित आभूषणों के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

कंपनी का बी2बी ग्राहक आधार पूरे भारत में फैला हुआ है और इसमें कॉरपोरेट तथा गैर-कॉरपोरेट ज्वेलरी कारोबार से जुड़े कई स्थापित नाम शामिल हैं। कंपनी ने वित्तीय प्रदर्शन में भी लगातार वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024, 2025 और 2026 में शंकेश ज्वेलर्स ने क्रमशः ₹1,061.7 करोड़, ₹1,403.8 करोड़ और ₹1,630.7 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया। यानी वित्त वर्ष 2025 में राजस्व में सालाना आधार पर 32.21% और वित्त वर्ष 2026 में 16.17% की वृद्धि हुई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले