निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्चीनिजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

शक्तिनगर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, विवाद कर रहे दो पक्षों के 8 अभियुक्त गिरफ्तार

बीती शाम 07 जनवरी को थाना शक्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 8, 2026

Shaktinagar: Major police action, 8 accused from two disputing parties arrested

​सोनभद्र,अमान खान,ब्यूरो चीफ। ​जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से थाना शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आमदा फौजदारी के एक मामले में दोनों पक्षों के कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कदम शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए उठाया।

​ क्या था मामला?
​बीती शाम 07 जनवरी को थाना शक्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पाकर शक्तिनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मौके पर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर होने की स्थिति में थे।

​ समझाने के बावजूद नहीं माने पक्ष
​पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू हो गए। सार्वजनिक शांति भंग होते देख पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके से ही सभी 08 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

​ वैधानिक कार्यवाही और गिरफ्तारी
​पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत चालान कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की है।

​ गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
प्रथम पक्ष: बांसी निवासी जितेन्द्र कुमार, अरबिन्द यादव और सुनील कुमार।
​ द्वितीय पक्ष: अनपरा क्षेत्र के निवासी धर्मेन्द्र शुक्ला, अंश, संजय शुक्ला, गौरव शुक्ला और अभय शुक्ला उर्फ चिन्टू।

​ पुलिस टीम की तत्परता
​इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में बीना चौकी प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, कांस्टेबल विजय प्रताप, सत्यम सरोज और रामजी शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले