जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में शिव भक्तों को प्रसाद, फल और पानी वितरित

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुनासिर धाम मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, August 24, 2026


शाहजहांपुर। सावन माह के पावन चतुर्थ सोमवार के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुनासिर धाम मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवी राहुल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्रसाद, फल एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया।


सुबह से ही सुनासिर धाम मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गर्मी और उमस के बीच मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समाजसेवियों ने सेवा भाव से प्रसाद, फल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया।
समाजसेवी राहुल सिंह कुशवाहा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का पावन अवसर है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना भी एक तरह से भगवान शिव की सेवा के समान है। इसी भावना के साथ शिव भक्तों के लिए प्रसाद, फल और पानी की व्यवस्था की गई।


इस सेवा कार्य में प्रेमप्रकाश प्रधान, धर्मवीर शर्मा, सहर्ष शर्मा, नरसिंह कुशवाहा, राजीव स्वर्णकार, राजकुमार श्रीवास्तव, केशन राना, करन सिंह कुशवाहा, मुनेंद्र पाल, हरिओम कुशवाहा, प्रतिपाल कुशवाहा, अनुज, पवन कुशवाहा, आकाश, पीयूष, मोहित, दीपांशु, संदीप अर्कवंशी, धीरज सहित अन्य सम्मानित साथियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।


सेवा में जुटे सभी लोगों ने मंदिर परिसर में आने वाले शिव भक्तों को श्रद्धापूर्वक फल, प्रसाद एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने समाजसेवियों के सेवा भाव की सराहना की और आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


सावन के चतुर्थ सोमवार पर सुनासिर धाम में भक्ति, आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सेवा कार्य में शामिल लोगों ने भविष्य में भी धार्मिक अवसरों पर इसी प्रकार श्रद्धालुओं की सेवा करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले