स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा

कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : फिल्मी दुनिया में कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि कलाकार के पूरे दृष्टिकोण को बदल देते हैं। अभिनेत्री सेज़ल शर्मा के लिए इस वर्ष का कान्स फिल्म फेस्टिवल भी ऐसा ही एक यादगार पड़ाव साबित हुआ। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद सेज़ल सिर्फ ग्लैमर की चमक ही नहीं, बल्कि सिनेमा की वैश्विक संस्कृति, रचनात्मकता और नए विचारों की अनमोल सौगात भी अपने साथ लेकर लौटी हैं। उनका मानना है कि कान्स केवल फिल्मों का उत्सव नहीं, बल्कि हर कलाकार को बड़े सपने देखने और अपनी कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देने वाला अनुभव है। दुनिया भर के फिल्मकारों और कलाकारों से हुई मुलाकातों ने उनके दृष्टिकोण को और व्यापक बनाया, जबकि भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा।

सेज़ल कहती हैं कि कान्स से मिली सीख, प्रेरणा और आत्मविश्वास उनके आने वाले कलात्मक सफर की मजबूत नींव बनेंगे। अनमोल यादों, नए रिश्तों और नई ऊर्जा के साथ वह इस अनुभव को अपने करियर की सबसे खास उपलब्धियों में गिनती हैं और भविष्य में एक बार फिर कान्स के रेड कार्पेट पर लौटने का सपना संजोए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले