जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

30 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 24 लाख रुपये बरामद

फर्म के कर्मचारियों से तमंचे के बल पर हुई थी लूट, साजिश में शामिल चालक समेत तीन गिरफ्तार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 20, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में फर्म के कर्मचारियों से हुई 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

कैसे दिया गया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को वृंदावन जनपद मथुरा निवासी नवीन कुमार अग्रवाल ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी थी कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी फर्म के कर्मचारियों से रुपयों से भरा बैग लूट लिया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से शिवकुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया को दबोच लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता शिवकुमार ‘जीबीए स्टील लिमिटेड, शिकोहाबाद’ में चालक है और फर्म के मुनीम के साथ रुपये लाने-ले जाने का काम करता था। उसे पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि 18 अगस्त को एक बड़ी रकम ले जाई जानी है।शिवकुमार ने अपने भाई कुंवर बहादुर उर्फ सोनू और साथियों विशाल व उमेश के साथ मिलकर इस लूट की पूरी रूपरेखा तैयार की थी। पूर्वनियोजित साजिश के तहत खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर सुनसान जगह पर हार्न चेक करने के बहाने कार रुकवाई गई। जैसे ही कार रुकी, बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुनीम से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और रकम को वीरपुर गांव के पास झाड़ियों में छिपा दिया।

पुलिस की बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके अलग-अलग ठिकानों में शिवकुमार से 9.75 लाख रुपये, विशाल उर्फ सीटू से 8.25 लाख रुपये, उमेश उर्फ ततैया से 6.00 लाख रुपये मिलकर कुल 24 लाख रुपए बरामद किए। घटना में शामिल चौथा आरोपी कुंवर बहादुर उर्फ सोनू अभी 6 लाख रुपये लेकर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले