सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

श्रीकृष्ण का विराट रुप देख दर्शक भक्ति रस में डूबे

मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनमंच में रासलीला का आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

संवाददाता/ रविंदर खुराना-
सहारनपुर। परस्पर सौहार्द व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जनमंच सभागार (सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार) में रासलीला का आयोजन किया गया। उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार की माताश्री व पूर्व सभासद श्रीमती संतोष देवी व नगरायुक्त शिपू गिरि की माताश्री श्रीमती इन्दु ने रिबन खोलकर किया।
राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त शिपू गिरि, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, उप्र एससी-एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, समाजसेवी पाल्ली कालड़ा, मेला चेयरमैन नीरज शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित किया। जबकि रिटा सिंह, स्नेहा गुंबर व सुरेखा फुटेला ने श्रीकृष्ण का श्रृंगार तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद अमित त्यागी व सहसंयोजक संजय फुटेला, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, राजकुमार मक्कड़, अखिलेश मित्तल, रवि जुनेजा, प्रवेश धवन तथा सरदार सुशविंद्र सिंह टोनी ने तिलक किया।


सर्वप्रथम श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के स्वरुपों ने मंच पर प्रवेश किया तो ‘‘बजाओ ढ़ोल स्वागत में, मेरे घर राम आये हैं’’ भजन से पूरा सभागार गंूज उठा। उसके बाद मंच पर श्री हनुमान चालीसा की पावन चौपाइयों ‘‘रामदूत अतुलित बलधामा, अंजनि पुत्र पवनसुत नामा…..’’ के साथ अपने विराट स्वरुप में पवनपुत्र हनुमान जी का आगमन हुआ तो सभागार तालियों से गूंज उठा। इसी बीच हनुमानजी ने अपना सीना चीरकर सभी दर्शकों को श्रीराम व सीता के दर्शन कराए तो दर्शक भाव विभोर हो गए और पूरे सभागार में ‘‘सीता राम जय सीता राम.’’ के भजन के साथ भक्ति रस की धारा प्रवाहित हो उठी। ‘‘मैया यशोदा-तेरा कन्हैया….’’ भजन पर जब राधा कृष्ण के रुप में सजकर आये दर्जनों बच्चों ने मंच पर नृत्य किया तो अनेक दर्शक बच्चों के साथ नृत्य करने लगे।
और इसके बाद शुरु हुआ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘महारास’। दिल्ली, आगरा और जालंधर से आये कलाकारों द्वारा सबसे पहले राधा कृष्ण का मोरपंखों के साथ मयूरी नृत्य और फिर ‘‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा…..’’ भजन के बीच श्री कृष्ण का महाविराट रुप में मंच पर अवतरण देख दर्शक श्रद्धानत हो भक्ति रस में डूब गए। दिनेश सेठी व उनकी पत्नी द्वारा आरती के साथ समापान हुआ। कार्यक्रम में उक्त के अलावा मेला सहसंयोजक के के बत्रा, सर्वेश्वर प्रभाकर, अमित गगनेजा, मुरली खन्ना, यशपाल आर्य, कक्कन गोयल, अल्पना तलवार, सुषमा बजाज, रश्मि टेरेंस, गोपाल मेहंदीरत्ता, अजय वशिष्ठ व हन्नी वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद, व्यापारी व गणमान्य लोग शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले