एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

मुरादाबाद में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज: सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

कांवड़ियों की भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 16, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार को जनपद में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया है।डीएम ने कानून-व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा, जिससे बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती है।

क्या कहा प्रशासन ने जिलाधिकारी ने सभी बीएसए, DIOS और कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थान खुले रहेंगे।हर साल सावन के सोमवार को मुरादाबाद और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में कांवड़िए जल लेकर निकलते हैं। इस बार भी तीसरे सोमवार को भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले