अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 

कंपनी ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाकर यह उपलब्धि हासिल की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

SBI Life's 'Thanks-a-Dot' initiative creates Guinness World Records

मुंबई (अनिल बेदाग) : एक अग्रणी पहल के तहत भारत की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने स्तन स्वास्थ्य को “हर घर की बातचीत” बनाने के अपने संदेश को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। कंपनी ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान 1,191 ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग्स से बना सबसे बड़ा मोज़ेक तैयार किया गया।एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल 2019 में शुरू हुई थी, इसका उद्देश्य इन बाधाओं को तोड़ना है – ताकि महिलाएं स्तन स्वास्थ्य पर खुलकर बात करें और अपनी जांच और सेहत को अपनी दिनचर्या का सामान्य हिस्सा बना सकें।

इस पहल पर श्री रवींद्र शर्मा, चीफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं सीएसआर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने कहा, “यद्यपि महिलाएं परिवारों के पालन-पोषण में केंद्रीय भूमिका निभाती हैं, लेकिन वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद नहीं रहती हैं। ‘थैंक्स-ए-डॉट’ के माध्यम से, हम न केवल महिलाओं को अपने स्तर पर ही स्तन परीक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा आंदोलन शुरू कर रहे हैं जो आत्म-देखभाल को घर और समाज की साझा बातचीत का हिस्सा बनाता है।”

महिमा चौधरी, अभिनेत्री और स्तन कैंसर सर्वाइवर ने कहा, “एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल से जुड़ना मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह शुरुआती पहचान के महत्व को बढ़ावा देती है। मैंने खुद स्तन कैंसर का सामना किया है, इसलिए मैं जानती हूं कि समय पर जांच कितनी जरूरी है और नियमित स्व-परीक्षण जीवन बदल सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले