जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय स्वीकृति समिति की हुई बैठक

रोजगार सृजन करते हुए अधिकतम उत्पादन बढाने के उद्देश्य से इकाईयों को 05 वर्ष तक ब्याज उपादान, नेट एसजीएसटी, स्टाम्प ड्यूटी से दी जाती है छूट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर। मण्डलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अन्जू रानी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद सहारनपुर की संचालित औद्योगिक इकाईयों में मै0 आर0के0 टेक्सटाइल्स, ग्राम-उग्राहू, सहारनपुर को 6,62,347 रूपये, मै0 आईएफ एसोसिएट्स, ग्राम-टीपरपुर, जनता रोड, सहारनपुर को 12,29,687 रूपये तथा जनपद मुजफ्फरनगर की मै0 क्लाक्सा केमिकल्स प्रा0लि0, मुजफ्फरनगर को 30,42,624 रूपये, मै0 किरन ओर्गेनिक इण्डस्ट्रीज, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को 2,10,80,546 रूपये, मै0 हेरिटेज आर्गेनिक प्रा0लि0, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को 73,16,551 रूपये, मै0 तेजस रसायन प्रा0लि0, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को 23,50,837 रूपये तथा मै0 अमर स्पीनिंग प्रा0लि0, औद्योगिक क्षेत्र, कैराना, शामली को 61,48,554 रूपये आदि की ब्याज उपादान व नेट एसजीएसटी आदि की प्रतिपूर्ति की वित्तीय सहायता को स्वीकृति प्रदान की। एमएसएमई नीति-2017 के अन्तर्गत प्रदेश में नवीन पूंजी निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन करते हुए अधिक से अधिक उत्पादन बढाने के उद्देश्य से इकाईयों को 05 वर्ष तक विविध मदों में जैसे- ब्याज उपादान, नेट एसजीएसटी, स्टाम्प ड्यूटी छूट आदि प्रोत्साहन नीति में प्राविधानित है।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अन्जू रानी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहारनपुर, सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी शामली श्रीमती अर्चना शर्मा, उपायुक्त उद्योग सहारनपुर डॉ0 बनवारी लाल, उपायुक्त उद्योग-मुजफ्फरनगर/शामली श्रीमती जैस्मिन, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्यकर-मुजफ्फरनगर, राजनाथ तिवारी, एलडीएम कृषनु दास, एलडीएम-मुजफ्फरनगर शिशिर त्रिवेदी, एलडीएम-शामली अनिल कुमार, यूपीकॉन, लखनऊ से नामित प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले