गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

नो पार्किंग में खड़े ट्रकों पर सरसावा पुलिस की सख्त कार्रवाई

सरसावा(अंजू प्रताप)। अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रकों की अवैध पार्किंग को लेकर रविवार को थाना सरसावा पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की। लंबे समय से हाईवे किनारे ट्रकों के अव्यवस्थित खड़े होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे यातायात बाधित हो

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रकों की अवैध पार्किंग को लेकर रविवार को थाना सरसावा पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई की। लंबे समय से हाईवे किनारे ट्रकों के अव्यवस्थित खड़े होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंबाला बाईपास और हाइवे किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े ट्रकों के कुल 17 चालान किए गए और ₹29,500 का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके चलते आम जनता को असुविधा और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। ऐसे में पुलिस ने सख्ती के साथ अभियान चलाया। आगे भी यदि कोई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले