तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

सरसावा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर दिखा जोश और जनसहभागिता

सरसावा(अंजू प्रताप)। मन की बात से भाजपाइयों में आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा गूंजी। पीएम मोदी ने झारखंड के ओमप्रकाश साहू और अंतरिक्ष में भारत की सफलता का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड पर रविवार को सरसावा मंडल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 27, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। मन की बात से भाजपाइयों में आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा गूंजी। पीएम मोदी ने झारखंड के ओमप्रकाश साहू और अंतरिक्ष में भारत की सफलता का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड पर रविवार को सरसावा मंडल के बूथ संख्या 172 पर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर कार्यक्रम सुना।

प्रधानमंत्री के संबोधन में झारखंड के गुमला जिले के ओमप्रकाश साहू की मछली पालन में आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा का जिक्र किया। जो पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहते थे, लेकिन अब स्थानीय युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं। साथ ही उन्होंने भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी का उल्लेख करते हुए युवाओं को नवाचार और विज्ञान की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने ‘इंस्पायर‑मानक’ योजना के माध्यम से स्कूली बच्चों के विचारों की सराहना की और 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम सिर्फ एक संदेश नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा है, जो हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास का संचार करता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले