दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

ए. एम. जूनियर हाई स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्कूल संस्थापक मरहूम जैनब फातिमा के लिए छात्र छात्राओं ने की दुआ, शहीदों को किया नमन, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जनरल सेकेट्री आरिफ मलिक ने स्वतन्त्रता दिवस पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

सहारनपुर । सहारनपुर स्थित थाना जनकपुरी क्षेत्र के चक-हरेटी में आज ए.एम जूनियर हाई स्कुल में स्वतन्त्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाकियू टिकैत के जनरल सेकेट्री आरिफ मलिक, युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक, शौकीन आदि रहे। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी गयी।

इस मौके पर आरिफ मलिक, उस्मान मलिक, सुलेमान ने ध्वजारोहण करने के बाद कंप्यूटर लेब का भी रिबन काटा । किसान नेता आरिफ मलिक ने कहा की भारत देश को आजद कराने के लिये देश के वीर शहीदों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया तब जाकर हमारा मुल्क आजाद हुआ। इसी के साथ उन्होंने सभी देश वासियो को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये देते हुवे कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और आईएस-पीसीएस, डाक्टर, इंजीनियर और साइंटिस्ट आदि सेवाओं में जाकर देश की सेवा करनी चाहिए।

आरिफ मलिक ने ए० एम० जूनियर हाई स्कूल की संस्थापक मरहूम जैनब फातिमा को याद करते हुवे कहा कि आज उन्हीं की देन से यह स्कूल चल रहा है उन्हें का समाज में योगदान सराहनीय है। इस दौरान मरहूम जैनब फातिमा को याद करते हुवे स्टाफ व छात्र छात्राओं ने उन्ह की मगफिरत की दुआ की। युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक ने स्वतन्त्रता दिवस के इस पावन पर्व पर देश के वीर शहीदों को नमन करते हुवे बच्चों को देश हित के सच्चे रास्ते पर बढ़चढकर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुलेमान मलिक ने किया। इस मौके पर शौकीन मलिक, सुलेमान, मेहरबान मुखिया, चौधरी सुदेश, राजीव मोगरा, डा. मुस्तकीम मलिक, अनीता शर्मा, आफरीन, एलिसा, मेहबीस, नीलू, सोनिया, परवेज अली, वश गौतम, फैसल खान, रिहान मलिक, फरहान मलिक, अब्दुल्लाह, शौकीन राणा, डा. सुहेल अहमद, पत्रकार नौशाद मलिक, उसमान, प्रवीण कुमार, नोशाद, साबान, अहसान मलिक, सुहेल, साबान आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले