वरदान प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ (उ.प्र. शासन) के निर्देशानुसार गोचर कृषि इंटर कॉलेज में कला उत्सव 2025 के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की पहचान, संरक्षण एवं प्रोत्साहन करना रहा।
इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत वर्ष-2047” रखा गया। प्रतियोगिता में संगीत, गायन, वादन, दृश्य कला, चित्रकला, मूर्तिकला, स्थानीय शिल्पकला, खेल-खिलौने, पारंपरिक कहानी वाचन आदि 12 विधाओं में मुकाबले आयोजित हुए। क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
परिणामों में इशिका ने चित्रकला,गायन मै अनमोल , देव सैनी ने मूर्तिकला, एकल नृत्य में कीर्ति, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की सूचना जिला स्तर पर भेजी गई। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजवीर सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ भानु प्रकाश ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हितेन्द्र सैनी (चीफ प्रॉक्टर) ने किया। सफल आयोजन में नोडल अधिकारी अनीता रानी, ओंकारा सिंह, गौरव कुमार, रामकुमार और कॉलेज स्टाप का योगदान रहा।





