दुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाहीदुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

नीलकंठ धर्म कांटा पर हुई चोरी , ग्रामीण और व्यापारी दहशत में

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला पुलिस चोरी पर लगाम लगाने मै नाकामयाब

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

संवादाता / भरत अग्रवाल

नानौता। दिल्ली रोड स्थित गांव चोरा मोड़ पर स्थित नीलकंठ धर्म कांटा पर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोर कांटे का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे और वहां से इनवर्टर, बैटरी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। इस घटना में कांटा स्वामी ललित कुमार पुत्र प्रेमचंद को करीब ₹50,000 का नुकसान हुआ है।

पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि कांटे पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन चोरों ने चालाकी से उनका डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे फुटेज हाथ नहीं लग सका। इस वारदात के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी और ग्रामीणों में गहरा रोष है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं और समय से पहले अपने प्रतिष्ठान बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने और क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का जल्द खुलासा करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा होने का दावा किया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले