दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में भ्रूण विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सरसावा(अंजू प्रताप)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के शरीर रचना (एनाटॉमी) विभाग में भ्रूण विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा शिशु विकास से संबंधित विभिन्न चरणों को रचनात्मक व वैज्ञानिक ढंग से मॉडल के रूप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

सरसावा(अंजू प्रताप)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के शरीर रचना (एनाटॉमी) विभाग में भ्रूण विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा शिशु विकास से संबंधित विभिन्न चरणों को रचनात्मक व वैज्ञानिक ढंग से मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ को और अधिक गहन बनाना तथा उन्हें व्यावहारिक व रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना था। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल न केवल विषय को सरल ढंग से समझाने में सहायक रहे, बल्कि उनमें नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सटीकता की झलक भी दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीम भावना, सृजनात्मकता और विषय ज्ञान का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी, उप-प्रधानाचार्य एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार, सहयोगी प्राध्यापक डॉ. अनुज मलिक, श्रीमती नेहा गुप्ता, सहायक प्राध्यापक श्री अनुज देशवाल तथा विभाग के स्नातकोत्तर चिकित्सक डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. निशांत टंडन, डॉ. आकाश चौधरी एवं डॉ. कुनाल डेविड सम्मिलित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले