बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तारबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, इन्फ्लुएंजा बार्ड तैयार - ढाई घाट गंगा पुल से 55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई छलांग - बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - वार्ड 28 जागेश्वर नगर में खुला नाला बना हादसों का कारण, जलभराव से घरों में घुसता है पानी - लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

लूट की वारदात का खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट के बहाने चाकू कि नोक पर डरा धमकाकर ऑनलाइन 4000₹ ट्रांसफर कराकर मोबाइल लूटकर दोनों आरोपी मौके से थे फरार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 4, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 03.09.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

  • आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं पेचकस बरामद
  • आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जिले के पुलिस चौकी नैला क्षेत्र में लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर मारपीट कर ऑनलाइन 4000₹ ट्रांसफर कराकर मोबाइल लूटने की घटना का नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मामले में आरोपी शरद कुमार सूर्यवंशी एवं भानुप्रताप सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल कीमती 15000₹ एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू व पेचकस बरामद कर जब्त की गई है।

घटना का विवरण— प्रार्थी मुकेश पटेल निवासी ग्राम कन्हाई बंद चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.08.26 को दोपहर करीब 3:00 बजे देसी शराब दुकान नैला शराब पीने गया था शराब पीने के बाद अपने मोटर सायकल से घर जा रहा था तभी 02 अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी से लिफ्ट मांगे और कुछ दूर जाने के बाद मोटर सायकल रुकवाकर चाकू दिखाकर रुपए की मांग किए प्रार्थी के पास रुपये नहीं होने पर चाकू दिखाकर मारपीट किए और प्रार्थी का मोबाइल लूटकर मारपीट कर उसके फोन पे से जबरदस्ती 4000₹ ट्रांसफर किये और मोबाइल लूटकर भाग गए थे।प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 642/2026, धारा 309(3), 309(6), 296, 351(3), 115(2),3(5 ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क एवं सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा चौकी नैला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियो की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपियों का पहचान कर प्रकार में 02 आरोपियों शरद सूर्यवंशी और भानूप्रताप सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया । पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोबाइल कीमती 15000₹ एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू व पेचकस बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

  1. शरद कुमार सूर्यवंशी पिता कलेश्वर सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 नैला
  2. भानुप्रताप सूर्यवंशी पिता स्व महेत्तर सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी शुक्लाखार बांकीमोगरा कोरबा हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 05 पुरानी बस्ती नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आर0 राजमणि द्विवेदी, राधेश्याम पूर्णा, आर संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू, गोपेश्वर सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले