अमान खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र। सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम एवं गैस एजेंसियों के विक्रय प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में शुरू हुए एक माह के सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
लापरवाही पर पेट्रोल पंप स्वामियों पर गिरेगी गाज
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल पंपों के सामने सड़क पर अनाधिकृत तरीके से ‘क्रॉस कटिंग’ (अवैध रास्ता) पाई गई, तो संबंधित पेट्रोल पंप स्वामी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।







