बाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामदबाइकों की टक्कर में घर लौट रहे व्यक्ति की मौत दूसरा बाइक सवार मौके से फरार - जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद

रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़

एंकर निवेशकों की बोली 29 जुलाई को होगी, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 34 शेयरों का रहेगा।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग)। रेलवे और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का ₹2,900 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 30 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा और 3 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹400 से ₹425 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों की बोली 29 जुलाई को होगी, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 34 शेयरों का रहेगा।

आईपीओ से जुटाई गई राशि में से ₹1,800 करोड़ का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए तथा ₹210 करोड़ अनुसंधान, डिजाइन और नए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स रेलवे रोलिंग स्टॉक के लिए अत्याधुनिक विद्युत एवं पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण विकसित और निर्मित करती है। कंपनी ने सितंबर 2025 में भारतीय रेलवे के लिए स्वदेशी आईजीबीटी आधारित 3-फेज ड्राइव प्रोपल्शन सिस्टम की मंजूरी प्राप्त की और मार्च 2026 से इसकी व्यावसायिक आपूर्ति शुरू कर दी। हाल ही में कंपनी को रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री से लगभग ₹865.46 करोड़ का प्रोपल्शन सिस्टम ऑर्डर और पांच वर्ष के रखरखाव अनुबंध का भी आदेश मिला है, जिससे रेलवे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले