स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राहुल तिवारी अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

बार काउंसिल से पंजीकरण के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर में हुआ सम्मान समारोह।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 6, 2026

रिपोर्ट दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा राहुल तिवारी का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण होने पर औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश दुबे उर्फ देवालय ने राहुल तिवारी को पंजीकरण प्रमाण-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के रूप में राहुल तिवारी का न्यायिक क्षेत्र में प्रवेश स्वागत योग्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अधिवक्ता धर्म का पालन करते हुए वादकारियों को बेहतर विधिक सेवा प्रदान करेंगे।
राहुल तिवारी ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता देवेश दुबे उर्फ देवालय, सौरभ पाठक, राकेश प्रकाश सक्सेना, अखिलेश सेंगर, शिव गोपाल दुबे, रुचिर शुक्ला, गौरव पांडे, राहुल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले