शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

लंदन की गलियों से निकला राघव जुयाल का देसी डांस धमाका’

नच ले ललारिया' ने रिलीज़ होते ही मचाई धूम, अमित त्रिवेदी के संगीत और राघव जुयाल की शानदार परफॉर्मेंस ने बढ़ाई 'भाई तेरा स्टार है' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 16, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अमित त्रिवेदी के जोशीले संगीत, कुमार के चुटीले बोल और जैस्मिन सैंडलस व सुधीर यादववंशी की दमदार आवाज़ ने इस गाने को एक परफेक्ट पार्टी एंथम का रूप दे दिया है। लंदन की रंगीन लोकेशनों पर फिल्माया गया यह गाना राघव जुयाल और पूरी स्टारकास्ट की शानदार एनर्जी, आकर्षक विजुअल्स और दमदार कोरियोग्राफी से भरपूर है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करता है।अमित त्रिवेदी के अनुसार, गाने का उद्देश्य ऐसा संगीत तैयार करना था जिसे सुनते ही हर किसी का डांस करने का मन करे। यही वजह है कि ‘नच ले ललारिया’ फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न भरे अंदाज़ को पूरी तरह दर्शाता है। टिप्स म्यूज़िक पर रिलीज़ हो चुका यह गीत फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा रहा है। विवेक बी. अग्रवाल निर्देशित ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले